समर्थ हैं, हर तरह से
कुछ भी करें,
स्वतंत्र
हैं,
चाहे उड़ें, आकाश में,
अन्यथा,
खुशियों.. में झूमे,
धरा पर, इस...
हम रहें, आनंद से, हर जगह बिहरें..।
मैने कहा,
ठीक है,
सब मानता हूँ ,
मानव... हो तुम! स्ववश..हो,
परवश नहीं! खुद को ऐसा मानते हो।
हाथ पैरों युक्त हो, बुद्धि से
संपन्न हो!
विज्ञान.. के, मालिक हो..
तुम!
ग्रह नक्षत्रों...
तक.. दौड़ते हो!
पर! काल से बाधित!
हो तुम!
इस प्रकृति में
हर जीव से
ही,
उनसे.. ऊपर! कहां हो!
मृत्यु के,
अपने.. समय से,
बेखबर, तुम...!
बोल न! क्या जानते हो?
जन्म को क्या जानते हो...
कब यहां आए थे
पहले,
दुबारा कब आओगे,
क्या करोगे उस समय
कुछ नहीं तुम जानते हो।
इसलिए मैं कह रहा हूँ
निमित्त हो मात्र! तुम
इस प्रकृति
के,
इसकी उपज हो।
जब चाहती है,
भेजती है,
धरा पर इस, जिस किसी भी
देश में, वेश में,
और मात्र अपने काज से।
जन्म को, सोचो, खुद अपने?
वश! कितना था?
बुद्धि को तुम
चाहते थे
विवेक
सारा.. मांगते... थे,
कितना मिला?
तुम मान मेरी अपरवश हो!
साधन हो केवल, इस नियति के।
कब? कौन? आयेगा
कहां?
क्या? रूप लेकर!
क्या तेरे वश में कहीं है, एक स्टेप!
बोल न! मानव है तूं,
घमंडी है,
आतताई भी बड़ा है
ईश को ना मानता है
क्या तूं! खुद को जानता है?
इस लिए तो कह रहा हूँ
कहर से बच!
शांति से रह!
अहिंसा सबसे बड़ी है,
तूं साथ सबके, प्रेम से रह!
मानव है तूं, बुद्धि तुझको, दी.. है उसने
हर जीव का कल्याण कर
हर जीव का,
इस प्रकृति का कल्याण कर।
कम से कम
मनुष्यता का, मनुज है तूं
उसका अरे! सम्मान कर।
जय प्रकाश मिश्र